दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का तीसरा रिसेप्शन एक दिसंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में आयोजित किया गया। शादी की कई रस्मों से लेकर अभी तक अगर दीपिका और रणवीर के लुक पर नजर डालें तो पहली बार दोनों ने वेस्टर्न लुक अपनाया। दीपिका ने जहां रेड कलर की ड्रेस पहनी थी तो वहीं रणवीर ब्लैक कलर के सूट में नजर आए। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड, खेल और बिजनेस की दुनिया से तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
पार्टी में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन साथ नजर आए। यही नहीं अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह ने इस वेडिंग पार्टी में जमकर डांस किया। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
दीपिका और रणवीर की इस रिसेप्शन में जिस सेलिब्रिटी पर सबसे ज्यादा निगाहें थीं वो कटरीना कैफ थीं। दरअसल, रणबीर कपूर को लेकर दीपिका और कटरीना के रिश्ते कभी भी बहुत अच्छी नहीं रही। कॉफी विद करण में पहुंचीं कटरीना ने कहा था कि वो दोनों की शादी में जाने के लिए उत्सुक हैं। शायद इसलिए जब कटरीना को रिसेप्शन का न्यौता मिला तो वो मना नहीं कर पाईं। पार्टी में कटरीना ने पर्ल व्हाइट कलर की साड़ी पहन रखी थी।
4 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
किंग खान शाहरुख भी दीपिका और रणवीर को शादी की बधाईयां देने पहुंचे। शाहरुख यहां अकेले ही दिखे, आमतौर पर वो गौरी के साथ ही फंक्शन अटेंड करते हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ ही अपनी डेब्यू फिल्म की थी।
विज्ञापन
5 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
अनुष्का के नक्शे कदम पर दीपिका पादुकोण ने भी इटली में शादी रचाई। दोनों काफी अच्छी दोस्त भी हैं। ऐसे में अनुष्का का यहां पहुंचना तय था। अनुष्का पार्टी में अकेले ही दिखीं। उन्होंने लाइट पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी थी।
विज्ञापन
6 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
तैमूर को लेकर चर्चा में रहने वालीं करीना पति सैफ अली खान के साथ देखी गईं। करीना ने ग्रीन शिमरी गाउन पहनी थी। उन पर ये गाउन बेहद फब रहा था। सैफ और करीना ने हाथों में हाथ डाले मीडिया को पोज भी दिए।
विज्ञापन
7 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस विद्या बालन की लंबे समय से कोई फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं आई है। वो यहां पति और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ थीं। साथ ही आदित्य रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर भी पार्टी में पहुंचे। बता दें कि सिद्धार्थ, आदित्य और कुणाल तीनों भाई हैं।
8 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
बॉलीवुड में रणवीर के अच्छे दोस्तों में से एक कहे जानने वाले अर्जुन कपूर ने मीडिया को पोज दिए, हालांकि बीच में दोनों के रिश्तों में खटास की भी खबर थी। अपनी नई फिल्म पानीपत के लिए अर्जुन नए लुक में भी दिखे।शिल्पा शेट्टी
9 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
अर्जुन कपूर की बात हो और मलाइका की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। गॉसिप के गलियारों में दोनों के बीच अफेयर की खबरें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल अर्जुन और मलाइका रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे। मलाइका ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी।
10 of 15
deepveer reception
- फोटो : file photo
43 वर्षीय शिल्पा शेट्टी आज भी उतनी ग्लैमरस दिखती हैं। शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ रिसेप्शन पार्टी को एंज्वॉय किया। गोल्डन कलर की ड्रेस में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
11 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रेखा ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। रेखा ने गोल्डन और पर्पल कलर की साड़ी पहन रखी थी। पार्टी के अंदर की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें रेखा, दीपिका और रणवीर के साथ सेल्फी लेती दिखाई दीं।
12 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
कॉफी विद करण में वरुण धवन ने पहली बार गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ रिश्ते की बात कबूल की थी। वरुण अक्सर इवेंट्स और पार्टियों में नताशा के साथ दिखते हैं। रिसेप्शन में भी वरुण और नताशा साथ पहुंचे थे।
13 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
फिल्म धड़क से डेब्यू करने वालीं श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंची। जाह्नवी ने व्हाइट और येलो कलर की ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में अपना जलवा बिखेरा।
14 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पति गुडएनफ के साथ नजर आईं। प्रीति ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थीं। हाल ही में प्रीति की सनी देओल संग फिल्म भैयाजी सुपरहिट रिलीज हुई है।43 वर्षीय शिल्पा शेट्टी आज भी उतनी ग्लैमरस दिखती हैं। शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ रिसेप्शन पार्टी को एंज्वॉय किया। गोल्डन कलर की ड्रेस में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
43 वर्षीय शिल्पा शेट्टी आज भी उतनी ग्लैमरस दिखती हैं। शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ रिसेप्शन पार्टी को एंज्वॉय किया। गोल्डन कलर की ड्रेस में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
15 of 15
deepveer reception
- फोटो : instagram
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान नजर आईं। सारा जल्द ही केदारनाथ फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं।43 वर्षीय शिल्पा शेट्टी आज भी उतनी ग्लैमरस दिखती हैं। शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ रिसेप्शन पार्टी को एंज्वॉय किया। गोल्डन कलर की ड्रेस में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।