फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDE0: शादी होते ही कैमरे के सामने रोमांटिक हुए प्रियंका-निक, पहली बार खुलेआम किया KISS

Sun, 02 Dec 2018 10:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka nick photoshoot, - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद सोशल मीडिया पर उनका रोमांटिक फोटोशूट खूब वायरल हो रहा है। इस रोमांटिक फोटोशूट में प्रियंका और निक खुलेआम एक दूसरे के काफी करीब नजर आए। इन रोमांटिक तस्वीरों के साथ कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें प्रियंका और निक एक साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka nick photoshoot, - फोटो : Instagram
निकयंका ने यह खास फोटोशूट Vogue मैगजीन के लिए कराया है। प्रियंका और निक के इस रोमांटिक शूट को मशहूर फोटोग्राफर एनी लीबोविट्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इस फोटोशूट की कई तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में प्रियंका निक के पैरों पर सिर रखकर लेटी हुई हैं तो वहीं निक उन्हें माथे पर किस कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka nick photoshoot - फोटो : Instagram
दूसरी तस्वीर की बात करें तो प्रियंका निक के काफी करीब नजर आ रही हैं तो वहीं तीसरी तस्वीर में प्रियंका निक के कंधे पर सिर रखी हुई हैं। इन सभी तस्वीरों में प्रियंका और निक रोमांटिक नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका क्रीम, पीच और सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं तो वहीं निक कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
priyanka nick photoshoot - फोटो : Instagram
वीडियो की बात करें तो प्रियंका अलग-अलग ड्रेस में फ्लोर पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि निक गिटार बजा रहे हैं और प्रियंका उनकी धुन पर मंत्र मुग्ध होकर खूब डांस कर रही हैं। प्रियंका का डांस की प्रैक्टिस करते हुए भी वीडियो आया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका कोरियोग्राफर से डांस सीख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : Instagram
आपको बता दें, प्रियंका और निक की 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति से शादी कर चुके हैं। आज यह दोनों कपल हिंदू रिवाज से शादी करेंगे। प्रियंका और निक की शादी की तो कोई तस्वीर नहीं आई है लेकिन मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने जरूर आ गई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने पीले और हरे रंग का ड्रेस पहना हुआ है तो वहीं निक कुर्ता-पायजामा में नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें