दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई रिसेप्शन में रॉयल लुक में नजर आ रहे थे। दोनों ने जो ड्रेसअप किया हुआ था उसमें दोनों बहुत सुंदर लग रहे थे। आपको बता दें कि दीपिका ने अबु जानी और संदीप खोसला का डिजायन किया हुआ व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। दीपिका के रॉयल लुक की सच्चाई अब बाहर आ गई है, जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : file photo
रणवीर रोहित बल के बनाए आउटफिट में बहुत सुंदर दिख रहे थे। दीपिका की खूबसूरती को उनकी ड्रेस चार चांद लगी रही थी। वहीं उन्होंने ड्रेस के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हुई तथा मांग में सिंदूर लगाया हुआ था। इसी बीच अब दीपिका की ड्रेस का मेकिंग वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अबू जानी और संदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
3 of 5
deepika
वीडियों के जरिए बताया गया है कि अलग-अलग डिजायनरों ने किस तरह से इस ड्रेस को बनाया है। वहीं इसे तैयार होने में 16,000 घंटे लगे हैं। डिजायनर ने कहा है कि, हमने विशेष रूप में इस ड्रेस के लिए ज्वैलरी तैयार की है, जिसे डिजायन करने में हमको काफी समय लगा था। कहा जा रहा था इस फिल्म में दीपिका ने जो शाही गहने पहने हैं उनकी कीमत लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में है।
4 of 5
deepika
इससे पहले पद्मावत फिल्म में दीपिका के रॉयल लुक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया था। खबरों की मानें तो दीपिका ने करीब 20 किलो की ज्वैलरी पहनी थी, जिसकी कीमत मौजूदा समय में करीब 11 करोड़ 79 लाख रुपये आंकी गई। वहीं इन शाही जेवरों को तनिष्क ने तैयार किया था। जिसे बनाने में 200 लोगों ने काम किया और करीब 600 दिन लगे।
इस रिसेप्शन के बाद दीपिका- रणवीर मुंबई में 1 दिसंबर को एक और रिसेप्शन आयोजित करेंगे, जिसमें बॉलीवुड के सभी लोग शिरकत करेंगे। बतां दें कि पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बंगलुरू में हुआ था। 1 दिसंबर का आमंत्रण कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दीपिका और रणवीर की शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेके कोमो में हुई थी। वहां करीबी दोस्त और मेहमान पहुंचे थे।