भारतीय सिनेमा के हिट मशीन कहलाने वाले एस एस राजमौली ने हाल ही में 'आरआरआर' से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए कमर कस ली है। उनकी अगली फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है जिससे लोग काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। Urfi Javed: बैकलेस शर्ट में उर्फी जावेद ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें, देख यूजर्स रह गए दंग
विज्ञापन
2 of 4
एस एस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राजामौली की इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि महेश बाबू फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि फिल्म में दीपिका लीड रोल में होंगी या उनका कैमियो होगा। रिपोर्ट्स के दावे अगर सच होते हैं तो यह पहला मौका होगा जब दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। Bhojpuri: कभी भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करती थीं ये अभिनेत्रियां, फिर अचानक हो गईं पर्दे से गायब