फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली फिल्म में और खतरनाक होगा 'रानी पद्मावती' का किरदार, खुद किया खुलासा

Tue, 06 Feb 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Deepika Padukone
'पद्मावत' फिल्म की धमाकेदार कमाई के बाद दीपिका पादुकोण अपने अगले प्रोजेक्ट पर फोकस कर रही हैं। खबरों की मानें तो वह अगली फिल्म में लेडी डॉन का किरदार निभाएंगी। टेलीग्राफ के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने फिल्म पर बात करते हुए बताया, ‘यह रोल एक गैंगस्टर सपना दीदी का है। 
विज्ञापन

2 of 4
Deepika Padukone
दीपिका ने बताया, 'संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की तरह ही यह फिल्म भी वुमन सेंट्रिक होगी। यह फिल्म हुसैन जायदी की किताब ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर बेस्ड है। यह एक सच्ची कहानी है। इसके चलते मैं काफी सारी वर्कशॉप कर रही हूं। इस फिल्म में मेरे लिए बहुत सारा फिजिकल वर्क है, तो इस पर काम जारी है।’
विज्ञापन

3 of 4
Deepika Padukone
इससे पहले दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'यह पहली बार है कि मैं विशाल भारद्वाज के साथ काम करूंगी और दूसरी बार इरफान खान के साथ। मैं थोड़ी कम भावनात्मक फिल्म करना चाहती थी फिलहाल मेरी झोली में यही फिल्म हैं। मुझे लगता है इस कहानी को भी लोगों के सामने आना चाहिए।'
विज्ञापन

4 of 4
padmaavat
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों ने दीपिका को रानी पद्मावती के रूप में बहुत पसंद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें