करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) का हर सीजन विवादों में आ जाता है। पिछले दिनों हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इसी शो में एक विवादित बयान दिया और नौबत ये आ गई कि उन्हें बीसीसीआई ने एक दिवसीय मैच के लिए निलंबित कर दिया। करण के इसी शो के एक एपिसोड में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कुछ ऐसा ही विवादित बयान दे दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
दीपिका और सोनम
शो में दीपिका और सोनम कपूर एक साथ पहुंची थीं । यहां दीपिका ने रणबीर कपूर के बारे में बहुत सी बातें कही थीं और इनकी बातों से ऋषि कपूर काफी नाराज हो गए थे। ऐसी खबरें थीं कि सोनम कपूर पहले रणबीर को डेट कर चुकी थीं जबकि उस समय दीपिका का कुछ दिन पहले ही रणबीर से ब्रेकअप हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
Deepika Ranbir
रैपिड फायर राउंड के दौरान जब करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि वह रणबीर को क्या गिफ्ट करना चाहती हैं तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, 'मैं रणबीर को एक कॉन्डम का पैकेट गिफ्ट करना चाहती हूं क्योंकि वह इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं।'
4 of 5
deepika padukone
जब उनसे पूछा गया कि वह रणबीर को क्या सलाह देना चाहेंगी तो उन्होंने कहा, 'उन्हें किसी कॉन्डम ब्रैंड का विज्ञापन करना चाहिए।' इसी एपिसोड में दीपिका ने यह भी स्वीकार किया था कि रणबीर कपूर ने उन्हें चीट किया है। वहीं सोनम ने भी रणबीर कपूर के बारे में बहुत कुछ कहा था ।
सोनम ने कहा, 'रणबीर एक अच्छे दोस्त हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि वह एक अच्छे बॉयफ्रेंड हैं या नहीं। मैं रणबीर को काफी समय से जानती हूं लेकिन एक दोस्त के तौर पर मेरा मतलब है कि दीपिका इतने समय तक उनके साथ बहुत अच्छे तरीके से रही हैं।' इसके बाद दीपका ने भी सोनम को 'थैंक्यू' बोला था ।