Press conference
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तीसरा विवाद
लेखक और फिल्मकार राकेश भारती ने मुंबई में 'छपाक' के मेकर्स द्वारा उनकी कहानी चुराए जाने के आरोप को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मीडिया के सामने उन्होंने अपने वकील अशोक सरावगी के साथ फिल्म रिलीज से पहले उन्हें कहानी का श्रेय देने की मांग की थी। इस पूरे मामले के कानूनी पक्ष पर प्रकाश डालते हुए राकेश भारती के वकील अशोक सरोवगी ने कहा- 'इस मामले में हमारी दो मांग हैं। पहली, राकेश भारती को बिना श्रेय दिए फिल्म को रिलीज ना होने दिया जाए। दूसरी इस अपराध में शामिल लोगों को सजा मिले।' फिल्मकार राकेश भारती ने कहा, 'यह लड़ाई उनके लिए पैसे की नहीं है। बल्कि हक की है। हर बार लेखकों का हक छीना जाता है। मेरी 'छपाक' से जुड़े गुलजार साहब से भी अपील है कि वह लेखक के तौर पर इस लड़ाई में साथ दें और मुझे इंसाफ दिलाए।'