फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण की तारीफ करते ही ट्रोल हुआ पाकिस्तान, जल्दबाजी में ट्वीट करना पड़ा डिलीट

Thu, 09 Jan 2020 02:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone and Asif Ghafoor - फोटो : twitter
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जेएनयू कैंपस गई थीं। जहां पर दीपिका ने हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। दीपिका के इस कदम की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान की ओर से एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्टीट में पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने ऐसी गलती कर दी जिसकी वजह से उनका यह ट्वीट चर्चा में आ गया। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone jnu violence - फोटो : सोशल मीडिया
यह ट्वीट पाकिस्तान के सेना प्रवक्ता आसिफ गफूर ने किया था। आसिफ गफूर ने दीपिका के जेएनयू कैंपस पहुंचने की तारीफ की थी। हालांकि उन्होंने ट्वीट करते हुए ऐसी गलती कर दी जिससे उनकी किरकिरी हो गई। गफूर ने इस ट्वीट में दीपिका के नाम की स्पेलिंग गलत लिख दी थी। गफूर के इस पोस्ट के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद जल्दबाजी में गफूर ने इस  ट्वीट को हटा दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Asif Ghafoor - फोटो : twitter
गफूर ने ट्वीट किया था- 'सच और युवाओं के लिए खड़े होने के लिए शाबाश दीपिका पादुकोण। मुश्किल वक्त में आपने अपनी बहादुरी साबित की है और सम्मान हासिल किया है।' मानवता सबसे ऊपर है। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है कि पाकिस्तान की किरकिरी हुई हो। इसके पहले भी उन्हें कई बार ट्रोल किया जा चुका है।



 

4 of 5
जेएनयू पहुंची दीपिका - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण के जेएनयू कैैंपस पहुंचने के बाद बॉलीवुड सितारे भी उनके समर्थन में आ गए हैं। कई सितारों ने दीपिका का सोशल मीडिया पर समर्थन किया और उनकी बहादुरी की सराहना की। इन सितारों में सिमी ग्रेवाल, अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, लीजा रे, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
दीपिका की फिल्म 'छपाक' दस जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म रिलीज से पहले फिल्म समीक्षकों ने फिल्म का रिव्यू दिया है। समीक्षकों ने दीपिका और मेघना की फिल्म की जमकर तारीफ की। वहीं अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छपाक' को चार स्टार मिले हैं। 

Chhapaak Review: दीपिका और मेघना की जुगलबंदी ने किया कमाल, तपाक से देख आइए छपाक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें