फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती में कम नहीं इन अभिनेत्रियों की बहनें, दो तो जल्द करने वाली हैं डेब्यू

Wed, 11 Mar 2020 04:34 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
deepika padukone, taapsee pannu - फोटो : social media
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो खूबसूरती में अपनी बहनों को भी मात देती हैं लेकिन वो लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहती हैं। हालांकि कुछ अभिनेत्रियों की बहनें जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ मशहूर अभिनेत्रियों की बहनों से रूबरू करवाते हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है।
विज्ञापन

2 of 7
अनीशा पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीशा पादुकोण हैं। अनीशा एक गोल्फर हैं। खेल की दुनिया से ताल्लुक रखने वालीं अनीशा कई मौकों पर दीपिका के साथ नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
shagun pannu - फोटो : social media
अलग तरह की फिल्में कर पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री तापसी पन्नू की बहन शगुन पन्नू हैं। तापसी की खुद की एक वेडिंग प्लानर कंपनी है। उनकी बहन शगुन यही कंपनी संभालती हैं। तापसी अक्सर बहन के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

4 of 7
Isabelle Kaif - फोटो : social media
कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल है। इसाबेल ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। अभी तक इसाबेल कई एड फिल्म में नजर आ चुकी हैं। देखने में इसाबेल कटरीना की कॉपी लगती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
yami gautam with sister - फोटो : social media
'विकी डोनर' की अभिनेत्री यामी गौतम की बहन सुरीली गौतम हैं। सुरीली भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। वो 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' में नजर आएंगी। यह फिल्म 'सारागढ़ी युद्ध' पर आधारित है। यामी की तरह उनकी बहन भी टीवी में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
bhumi pednekar, samiksha pednekar - फोटो : social media
यशराज बैनर की फिल्म 'दम लगाके हईशा' से डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की छोटी बहन का नाम समीक्षा पेडनेकर है। समीक्षा का लुक काफी हद तक भूमि की तरह ही है। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। समीक्षा पेशे से एक वकील हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : amar ujala
कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन भी एक अभिनेत्री हैं। नुपूर हाल ही में अक्षय कुमार के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। ऐसी चर्चा है कि नुपूर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' को मिला वीकेंड का फायदा, जानें कितना रहा कलेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें