फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका समेत इन एक्ट्रेस ने निभाए हैं महिला शक्ति के किरदार, 2 को मिले नेशनल अवॉर्ड

Wed, 03 Jul 2019 07:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mom, chhapaak, kahaani - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण करियर में ऐसी फिल्में चुन रही हैं जिससे वो अपनी अलग छाप छोड़ सकें। उनकी अगली फिल्म छपाक है जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दीपिका अपने करियर में बेहद खास मानती हैं। बॉलीवुड में वैसे तो ज्यादातर हीरो ही मुख्य किरदार में होते हैं लेकिन कई फिल्में ऐसी भी रही हैं जिनमें एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया और ये फिल्में महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण हैं।
विज्ञापन

2 of 6
queen - फोटो : file photo
क्वीन
कॉमेडी-ड्रामा फिल्म क्वीन से कंगना रनौत को खास पहचान मिली। कंगना रनौत ने फिल्म में रानी का किरदार निभाया था। शादी से दो दिन पहले उसका होने वाला पति शादी करने से मना कर देता है। ऐसे में रानी हिम्मत नहीं हारती और अकेले ही हनीमून पर जाना तय करती हैं। वह अकेली पेरिस के लिए निकल पड़ती है इस दौरान कैसे एक घबराने वाली लड़की आत्मविश्वासी बन जाती है, पूरी फिल्म इसकी यात्रा है। फिल्म के लिए कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

3 of 6
kahaani - फोटो : file photo
कहानी
सुजॉय घोष की फिल्म कहानी में विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में विद्या बालन ने विद्या बागची का किरदार निभाया था। जो लंदन से कोलकाता अपने पति अर्णब बागची को ढूंढ़ने के लिए आती है जो दो महीनों से लापता होता है। 

4 of 6
Secret Superstar - फोटो : file photo
सीक्रेट सुपरस्टार
सीक्रेट सुपरस्टार की कहानी 14 साल की मुस्लिम लड़की इनसिया के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए परिवार और समाज से लड़ती है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।
विज्ञापन

5 of 6
tumhari sulu - फोटो : file photo
तुम्हारी सुलु
फिल्म तुम्हारी सुलु में विद्या बालन ने एक ऐसी हाउसवाइफ का किरदार निभाया जो आगे चलकर रेडियो जॉकी बन जाती है। फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है। इसे फिल्म फेयर अवॉर्ड के कुल 9 नॉमिनेशन मिले थे। वहीं विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mom - फोटो : Instagram
मॉम
सस्पेंस थ्रिलर फिल्म मॉम में श्रीदेवी ने मुख्य किरदार निभाया था। जिसकी बेटी के साथ क्लासमेट और कुछ अन्य लोग मिलकर रेप करते हैं। सबूतों के अभाव में सभी लोग छूट जाते हैं। कैसे एक मां अपराधियों को सजा दिलाती है फिल्म इसी की कहानी है।फिल्म के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें