queen
- फोटो : file photo
क्वीन
कॉमेडी-ड्रामा फिल्म क्वीन से कंगना रनौत को खास पहचान मिली। कंगना रनौत ने फिल्म में रानी का किरदार निभाया था। शादी से दो दिन पहले उसका होने वाला पति शादी करने से मना कर देता है। ऐसे में रानी हिम्मत नहीं हारती और अकेले ही हनीमून पर जाना तय करती हैं। वह अकेली पेरिस के लिए निकल पड़ती है इस दौरान कैसे एक घबराने वाली लड़की आत्मविश्वासी बन जाती है, पूरी फिल्म इसकी यात्रा है। फिल्म के लिए कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।