प्रशंसकों को हमेशा अपने पसंदीदा बॉलीवुड सितारों की निजी जिदंगी के बारे में जानने की उत्सुकता होती है। उनके रहन सहन से लेकर उनके स्कूल कॉलेज के बारे में भी वो जानना चाहते हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडस्ट्री में कदम रखा। वहीं इनमें से कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने करियर को प्राथमिकता दी और पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।