फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीधे तौर पर नेपोटिज्म की बहस में शामिल हुई ये अभिनेत्री, सलमान खान और डेविड धवन को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 26 Jul 2020 01:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेविड धवन, नगमा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। उनके निधन से फैंस और करीबी हैरान हैं। वहीं कुछ कलाकारों ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद का शिकार थे। उनकी मौत के बाद एक बार फिर से भाई- भतीजवाद पर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नगमा ने बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
नगमा - फोटो : सोशल मीडिया
नगमा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और फैंस के लिए पोस्ट साझा करती रहती हैं। नगमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि उन्हें दो फिल्मों में सलमान खान और निर्माता-निर्देशक डेविड धवन की वजह से भाई-भतीजावाद का शिकार होना पड़ा था। यह दोनो फिल्में कुंवारा और चल मेरे भाई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नगमा - फोटो : सोशल मीडिया
नगमा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने टिप्स के साथ दो बड़ी फिल्में साइन की थीं। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर पहली फिल्म कुंवारा थी जो 'ए वॉक इन द क्लाउड्स' का रीमेक थी। जिसे डेविड धवन ने पूरी तरह से बदल दिया था। वहीं दूसरी फिल्म चल मेरे भाई थी। जिसमें सलमान खान कैमियो किरदार करने वाले थे लेकिन इस फिल्म में भी मेरे साथ वैसा ही किया गया।' बता दें कि फिल्म चल मेरे भाई में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे जबकि नगमा कैमिया रोल में थीं। वहीं कुंवारा में मुख्य अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर थीं। 
 

4 of 5
नगमा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म कुंवारा और चल मेरे भाई साल 2000 में आईं थीं। फिल्म कुंवारा में अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थे। जबकि फिल्म चल मेरे भाई में सलमान खान, संजय दत्त और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे। कुंवारा का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। वहीं चल मेरे भाई का निर्देशन भी डेविड धवन ने ही किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नगमा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अब नगमा की पहचान अभिनेत्री के अलावा एक राजनेता के तौर पर भी होती है। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म बागी से की थी। यह फिल्म साल 1990 में आई थी। दर्शकों ने उनकी पहली फिल्म को खूब पसंद किया था। वहीं नगमा आखिरी बार भोजपुरी फिल्म ठेला नंबर 501 में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2008 में आई थी। 

पढ़ें: इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर कलाकार बनें ये छह सितारे, आज हैं बॉलीवुड के सुपरहिट स्टार्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें