फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो फिल्में जिनमें नॉन ग्लैमरस किरदार में नजर आईं ये अभिनेत्रियां और जीत लिया दर्शकों का दिल

Fri, 16 Apr 2021 08:55 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रीति जिंटा, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड हीरोइनों को लेकर अक्सर लोग ये धारणा बना लेते हैं कि वो ग्लमैरस अवतार ही अच्छे से निभा सकती हैं। हालांकि कई मौकों पर बी टाउन की हसीनाओं ने ये साबित किया है कि वो बिना बोल्ड अवतार किए भी फिल्मों में हिट हो सकती हैं। ऐसी एक दो नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियां मौजूद हैं जिन्होंने पर्दे पर ऐसी फिल्में भी की जहां वो ग्लैमरस नहीं बल्कि सादगी भरे किरदार में नजर आईं और दर्शकों को उनके किरदार भी पसंद आए।
विज्ञापन

2 of 6
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की लीला दीपिका ने पर्दे पर कई ग्लैमरस किरदार निभाए हैं। हालांकि उन्होंने ऐसी फिल्में भी की हैं जहां उन्होंने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट नहीं की बल्कि अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। इसमें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' शामिल हैं। इन फिल्मों में दीपिका अक्सर लंहगे और ढके कपड़ों में नजर आईं और दर्शकों को उनका किरदार भी काफी पसंद आया।
विज्ञापन

3 of 6
उड़ता पंजाब
आलिया भट्ट

आलिया ने पर्दे पर कई वैरायटी के किरदार निभाए हैं। जहां एक तरफ वो ग्लैमरस किरदार में लोगों को पसंद आती हैं तो वहीं आलिया ने ऐसी फिल्में भी की हैं जिनमें वो एक दम साधारण नजर आईं। आलिया 'राजी', 'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' में बिल्कुल नॉन ग्लैमरस किरदार में नजर आईं थीं और दर्शक उनकी अदायगी के दीवाने हो गए थे।

4 of 6
बर्फी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल को इंडस्ट्री की हॉट और ग्लैमरस अदाकारा माना जाता है। वहीं हॉलीवुड में प्रियंका काफी बोल्ड किरदार में नजर आ चुकी हैं। हालांकि प्रियंका ने हिंदी सिनेमा में ऐसे किरदार भी निभाए जहां उन्होंने ग्लैमर नहीं बल्कि अच्छे अभिनय का सहारा लिया और उनके किरदार फैंस को पसंद आए। इसमें 'बाजीराव मस्तानी' और 'बर्फी' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ

बॉलीवुड की बार्बी डॉल ने अपने लटकों झटकों से हमेशा से ही दर्शकों का दिल लुटा है। हालांकि फिल्म राजनीति में कटरीना एकदम नॉन ग्लमैरस किरदार में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। साथ ही कटरीना ने ये साबित किया था कि मजबूत किरदार भी शानदार ढंग से निभा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
प्रीति जिंटा

प्रीति 90 के दशक से दर्शकों के दिल को धड़काती नजर आ रही हैं। उन्होंने पर्दे पर चुलबुले और संजीदा सभी तरह के किरदार निभाए। हालांकि फिल्म वीर जारा में प्रीति सिर्फ सूट और साड़ी पहने नजर आईं थीं। यहां तक कि फिल्म के कुछ हिस्सों में उन्होंने बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें