बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जब भी अपने फैंस के सामने आते हैं वो उन्हें एंटरटेन करने की पूरी कोशिश करते हैं । लेकिन कई बार देखा गया है कि यही सेलेब्रिटीज पब्लिक के सामने इमोशनल हो जाते हैं और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते । हाल ही में दीया मिर्जा एक इवेंट में पहुंची थीं । यहां वो पर्यावरण को लेकर बात कर रही थीं । बात करते-करते वो भावुक हो गईं और रोने लगीं । उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है । आइए आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो पब्लिक के सामने ही रोने लगे ।