फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण से लेकर आमिर खान तक, जब असल जिंदगी में सबके सामने रो पड़े ये सितारे

Fri, 10 Jul 2020 05:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी भावनाएं सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने में बिल्कुल नहीं झिझकते। इन सितारों को पब्लिकली भावुक होते देखा गया है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर आमिर खान तक शामिल हैं। तो चलिए आज हम आपको सितारों के उन लम्हों के बारे में बताते हैं जब वो सब के सामने अपने आंसू रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैला रही हैं। आज भले ही दीपिका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो डिप्रेशन से गुजरी रही थीं। दीपिका कई बार अपने डिप्रेशन की बात बताते हुए रो पड़ती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया जहां बचपन से एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं वहीं उनकी बहन शाहीन के साथ ऐसा नहीं था। शाहीन को लगता था कि वो अपनी बहन के जितनी टैलेंटेड और सुंदर नहीं हैं। खुद को कमतर मानने की वजह से छोटी उम्र में शाहीन डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। शाहीन के बारे में बताते हुए एक कार्यक्रम के दौरान आलिया भट्ट रो पड़ी थीं।

4 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान को तो कई बार सार्वजनिक रूप से रोते हुए देखा गया है। यही नहीं 'सत्यमेव जयते' शो के दौरान आमिर खान लोगों की आप बीती सुनकर रो पड़ते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह को आमतौर पर हमेशा एनर्जी से भरपूर देखा जाता है। डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में रणवीर अपनी फिल्म 'गली ब्वॉय' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। जहां एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देख रणवीर अपने आंसू रोक नहीं पाए। उन्हें इस तरह शायद पहली बार किसी ने रोते हुए देखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जब रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में पहुंचे तो भावुक हो गए। धर्मेंद्र कई बार  सोशल मीडिया पर फैंस से रूबरू होते वक्त भी भावुक हो जाते हैं।

प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' के पोस्टर रिलीज पर भारी पड़ा विकास दुबे का एनकाउंटर, अगले साल होगी रिलीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें