फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन पर लगाया था चोरी का आरोप, बिग बी ने सरेआम कह दी थी ये बात

Mon, 22 Mar 2021 11:41 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल और फैशन के अलावा सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी चर्चा में आ जाती हैं। कई मौकों पर उन्होंने इसका नजराना पेश किया है। बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली दीपिका अपने को-स्टार्स के अलावा सीनियर एक्टर्स से भी हंसी-मजाक करने से पीछे नहीं चूकती हैं। फिर चाहे वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ही क्यों न हों। दीपिका पादुकोण का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो अभी का नहीं है। इस पुराने वीडियो को अभी तक काफी लोग देख चुके हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
piku
अभिनेत्री दीपिका की फिल्म ‘पीकू’ तो आपको याद ही होगी। इसमें उनके जबरदस्त किरदार ने खूब सराहना बटोरी थी। अमिताभ बच्चन भी फिल्म में मुख्य किरदार में थे। पिता-बेटी की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की कहानी उनके इर्द-गिर्द घूम रही थी। फिल्म के लिए रखे गए एक कार्यक्रम में दीपिका और अमिताभ मीडिया के सामने पहुंचे थे और वहां दीपिका ने अमिताभ से ऐसा मजाक कर दिया कि बिग बी को भी जवाब देना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
piku - फोटो : instagram
मीडिया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दीपिका ने अमिताभ की तरफ देखते हुए मजाक में कहा कि आप मेरा खाना चुराते हैं। बिग बी ने भी दीपिका को करारा जवाब दिया। मजेदार अंदाज में बोले दरअसल हम आमलोग हैं, जो तीन वक्त खाना खाते हैं। लेकिन ये थोड़े अलग वातावरण की हैं, जो हर तीन मिनट पर खाना खाती हैं। इसके बाद वे कहते हैं कि खड़ी हो जाओ। देखो जितना खाती हो वो जाता कहां हैं। खाने के बाद भी वैसी ही दुबली-पतली हो।
 

4 of 5
चेतसिंह घाट पर दीपिका के साथ इरफान। - फोटो : अमर उजाला।
दोनों सितारों की प्यारी नोंक-झोंक देखकर सभी हंस पड़े। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म पीकू 8 मई साल 2015 में रिलीज की गई थी। इसमें अमिताभ और दीपिका के अलावा दिवंगत अभिनेता इरफान खान भी दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 141 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने खूब सराहना भी बटोरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media
अब कहा जा रहा है कि दीपू और अमिताभ एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करेंगे। हॉलीवुड की फिल्म ‘द इंटर्न’ के रीमेक के लिए दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन को लिए जाने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि पता चला है कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा से पहले कोई भी कुछ कहने की सूरत में नहीं हैं। वहीं, फिल्म के सह निर्माता सुनीर खेत्रपाल के करीबी सूत्र बताते हैं कि अमिताभ ने इस फिल्म के लिए अपनी रजामंदी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें