दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
बाजार में पहले से ही कई कैमरे फिट कर दिए जाते हैं, ताकि लोगों के रिएक्शन्स को वीडियो में रिकॉर्ड किया जा सके। वहीं दीपिका जब कुछ और एसिड अटैक पीड़िताओं के साथ बाजार में जाती हैं तो लोग बुरे तरीके से उनको घूरते हैं। चाहें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हो या फिर मोबाइल की दुकान, अधिकतर लोग सभी एसिड अटैक पीड़िताओं को बुरे तरह से ही देखते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अच्छी बात है कि वीडियो में कुछ लोग ऐसे भी दिखाई देते हैं जो न सिर्फ एसिट अटैक पीड़ितों को आम महिलाओं जैसे ही देखते हैं बल्कि मदद भी करते हैं।