मीडिया में खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये भी कहा गया कि रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। रणवीर सिंह से दीपिका का अफेयर रामलीला फिल्म के बाद से शुरू हुआ। इससे पहले दीपिका रणबीर कपूर को अपना दिल दे चुकी थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Ranbir and Deepika
खबरों की मानें तो एक समय में दीपिका अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। ब्रेकअप से रणबीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था।
विज्ञापन
3 of 5
Ranbir Deepika
पुराना वक्त याद करते हुए दीपिका ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में रणबीर से अपना रिश्ता टूटने की सच्चाई बताई। दीपिका ने नाम ना लेते हुए कहा कि, 'वो मुझे धोखा दे रहे थे। लोगों ने मुझे बार-बार बताया की वो मुझे धोखा दे रहे हैं।'
4 of 5
Ranbir Deepika
फिर एक बार मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मुझे बहुत दुःख हुआ लेकिन सभी फीलिंग्स को किनारे करते हुए। मैंने उनसे अलग होने का बड़ा फैसला लिया। दीपिका ने आगे बताया, 'मुझे पता था वो ईमानदार नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके मैंने उन्हें दूसरा मौका दिया लेकिन उनकी धोखा देने की आदत नहीं छूटी फिर मैं आगे बढ़ गई।'
बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है। इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।