फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल पहले इस डायरेक्टर की मां के पैरों पर गिर पड़े थे ऋषि कपूर, रणबीर ने किया खुलासा

Wed, 25 Jul 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor ranbir kapoor
'संजू' हिट होते ही रणबीर कपूर का फिल्मी करियर फिर से ट्रैक पर आ गया है। एक ओर उनकी झोली में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है तो वहीं दूसरी ओर विज्ञापन को करने की होड़ लग गई है। 'संजू' के सुपरहिट होते ही न केवल रणबीर बल्कि उनके पापा ऋषि कपूर भी काफी खुश हैं यहां तक कि वह अपनी खुशी कई बार सोशल मीडिया पर जाहिर कर चुके हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने पापा ऋषि कपूर के एक ऐसे राज का खुलासा किया है जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor and ranbir kapoor
रणबीर ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में ऋषि कपूर से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। रणबीर कपूर ने कहा - 'पापा कब किस बात पर कैसा रिएक्ट करेंगे इस बारे में कहना मुश्किल है। पापा ने जब लगे रहो मुन्नाभाई देखी थी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। राजकुमार हिरानी की लगे रहो मुन्नाभाई को देखकर वह इतने खुश थे कि राजू सर की मां के पैरों पर गिर पड़े थे।' 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor
इसके आगे रणबीर कपूर ने कहा - 'राजू हिरानी की मां से पापा ने कहा था आपका बेटा सही में जीनियस है। मैं चाहता हूं कि कभी मेरे बेटे के साथ काम करें।' फिलहाल ऋषि कपूर की दिल की यह मुराद पूरी हो चुकी है और रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी के साथ 'संजू' फिल्म में काम कर लिया है। इस फिल्म के हिट होते ही ऋषि कपूर ने कई बार अपनी खुशी जाहिर की थी। 

4 of 5
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया - 'मेरा एयरक्राफ्ट 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा है। चीयर्स रणबीर, तुम्हें नहीं पता तुम्हारें पेरेंट्स को तुम पर कितना गर्व है। शुक्रिया,और भी अच्छा काम करो।' आपको बता दें, 'संजू' फिल्म अब तक 333 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म को रिलीज हुए चार हफ्ते हो चुके हैं लेकिन फिर भी 'संजू' धीमी रफ्तार से ही सही बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'संजू' की सफलता के बाद रणबीर की ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ गई है। यहां तक की लोग रणबीर को मुहं मांगी कीमत देने के लिए भी तैयार हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं रणबीर ने बाजार में अपनी बढ़ती डिमांड को लेकर एंडोर्समेंट के लिए अपनी फीस दोगुनी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें