दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस समय खूब चर्चा हो रही है । इटली से शादी कर लौटे इस नए-नवेले जोड़े ने 21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी दी । इस रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर के करीबी रिश्तेदारों के अलावा स्पोर्ट्स जगत की कई हस्तियां नजर आईं । वहीं दीपिका और रणवीर रॉयल लुक में दिखे ।
विज्ञापन
2 of 10
deepika, ranveer
- फोटो : social media
दीपिका और रणवीर की शादी का ये पहला रिसेप्शन था । अभी 3 रिसेप्शन और बाकी हैं जो मुंबई में होंगे । दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं । साथ ही कुछ वीडियो भी सामने आए हैं ।
विज्ञापन
3 of 10
deepika ranveer
- फोटो : instagram
तस्वीरों और वीडियो में दीपिका और रणवीर छाए रहे लेकिन एक और लड़की थी जिसपर शायद फैंस की नजर नहीं गई होगी । ये लड़की है रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण। जी हां, दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा को भी आप कम मत समझिए ।
4 of 10
anisha padukone
अनीशा, दीपिका जितनी ही खूबसूरत और टैलेंटेड हैं । अनीशा ने अपनी दीदी के रिसेप्शन में रॉयल ब्लू कलर का लहंगा पहना था । जब वो स्टेज पर आईं तो मेहमान उन्हें देखते ही रह गए । बता दें कि अनीशा, दीपिका से 5 साल छोटी हैं। 1991 में जन्मीं अनीशा एक गोल्फर हैं।
विज्ञापन
5 of 10
ranveer singh deepika padukone
- फोटो : instagram
अनीशा इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करती हैं। अनीशा का अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। वो गोल्फ में ही अपना करियर बना रही हैं। अनीशा टैलेंट और ब्यूटी की पर्फेक्ट इक्वेशन हैं। अनीशा की पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से हुई है।
विज्ञापन
6 of 10
anisha padukone
गोल्फ के अलावा अनीशा क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी हाथ आजमा रही हैं। अनीशा ने 12 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। अनीशा के पिता प्रकाश पादुकोण खुद भी एक बैडमिंटन लेजेंड हैं। उन्हीं से इंस्पायर होकर उन्होंने गोल्फ खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
7 of 10
anisha padukone
एक इंटरव्यू में अनीशा ने बताया था कि उनकी फेवरेट स्पोर्ट्स पर्सन सायना नेहवाल हैं। उन्होंने दीपिका के बारे में बताते हुए कहा था कि वो मेरी मां की तरह देखभाल करती हैं। दीपिका बहुत केयरिंग और प्रोटेक्टिव हैं। काम की वजह से दोनों को मिलने का ज्यादा समय नहीं मिलता है। लेकिन जब मिलते हैं तो अच्छा टाइम बिताते हैं।
8 of 10
anisha padukone
एक इंटरव्यू में दीपिका की फिल्मों के बारे में बात करते हुए अनीशा ने कहा था, 'मैं उनकी सभी फिल्में देखती हूं। मुझे उनकी 'ये जवानी है दीवानी' और 'लव आज कल' बहुत पसंद है। इसके अलावा उन्होंने 'लफंगे परिंदे' में भी अच्छा काम किया था।'
9 of 10
Anisha Padukone
अनीशा को दीपिका की 'कॉकटेल' और 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' भी काफी पसंद हैं। इतना ही नहीं जब अनीशा को दीपिका की परफॉर्मेंस पसंद नहीं आती है तो वो उनसे बोल देती हैं। अनीशा को दीपिका की 'चेन्नई एक्सप्रेस' बिलकुल पसंद नहीं आई थी।
दीपिका और अनीशा की परवरिश बेंगलुरु में हुई थी। अपने-अपने हुनर में माहिर ये दोनों बहनें बेहद स्वादिष्ट खाना भी बनाती हैं। दीपिका समय मिलने पर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं।