लॉकडाउन में कई सितारे अपने घरवालों से दूर हैं। ऐसे में उन्हें उनकी याद आ रही है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी लॉकडाउन में अपने परिवार को बहुत याद कर रही हैं। दीपिका ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो और उनकी बहन अनीशा पादुकोण हैं। इस तस्वीर के साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तुम्हें बहुत याद कर रही हूं।' दीपिका की बहन अनीशा ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं। ऐसे में चलिए अनीशा पादुकोण के बारे में आपको बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अनीशा पादुकोण
- फोटो : फाइल
दीपिका से अनीशा पांच साल छोटी हैं। उनका जन्म साल 1991 में हुआ था। पेशे से अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं। वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनीशा का अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
अनीशा पादुकोण
- फोटो : फाइल
अनीशा की पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से हुई है। गोल्फ के अलावा अनीशा को क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी रुचि है। दीपिका और अनीशा की परवरिश बंगलुरु में ही हुई है।
4 of 5
अनीशा पादुकोण
- फोटो : फाइल
मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और उज्जवला पादुकोण की दोनों बेटियां अपने-अपने हुनर में माहिर हैं। दोनों अलग-अलग क्षेत्र में देश का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। अनीशा अपने माता-पिता के साथ ही रहती हैं जबकि दीपिका मुंबई में रहती हैं। दीपिका को जब भी मौका मिलता वो अपने परिवार के पास समय बिताने चली जाती हैं।
दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ विम्बलडन का फाइनल देखने स्टेडियम पहुंची थीं। स्टेडियम में बैठकर मैच देखते हुए दीपिका की तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें वो ताली बजाती नजर आ रही थीं। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट कलर का जंप सूट पहना हुआ था, साथ ही ब्लैक सनग्लासेस लगा रखे थे। वहीं अनीशा भी मैचिंग ड्रेस में नजर आईं।