दीपिका पादुकोण
- फोटो : पीटीआई
दीपिका ने जिस टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के साथ हॉलीवुड का सफर आगे बढ़ाने की तैयारी की है, वह एजेंसी जॉन सीना, रेजिना किंग, ओलिविया कॉलमन, लाना कोंडोर, इयान सोमरहल्डर जैसे कलाकारों को भी मैनेज करती है और अब दीपिका भी इसका ही हिस्सा हैं। इससे एक बात तो साफ है कि दीपिका पादुकोण बहुत ही जल्द किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी नजर आ जाएंगी। दीपिका ने पहले भी हॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वह वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ चुकी हैं।