फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के बिना नीतू कपूर मना रहीं शादी की 41वीं सालगिरह, टूटे दिल के साथ बयां किया दर्द

Fri, 22 Jan 2021 05:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीतू सिंह, ऋषि कपूर - फोटो : social media
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की आज शादी की 41वीं सालगिरह है। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि इस खास दिन पर ऋषि कपूर अपनी पत्नी के साथ इस दिन को मनाने के लिए नहीं हैं। इस खास मौके पर ऋषि कपूर के तमाम फैंस और उनके परिवार के लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इन सभी के बीच यदि कोई सबसे ज्यादा अकेला महसूस कर रहा है तो वो हैं उनकी पत्नी नीतू सिंह।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ये पहला मौका है जब नीतू सिंह ऋषि कपूर के बिना इस दिन को मना रही हैं। नीतू के लिए आज का ये दिन काफी मुश्किल साबित हो रहा है। जिसे उन्होंने खुद बयां भी किया है। नीतू ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि आज का दिन उनके लिए दिल तोड़ने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो पोस्ट किया है। नीतू कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन तमाम फिल्मों के सीन हैं जिनमें नीतू कपूर ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। साथ ही रियल लाइफ की वो झलकियां भी हैं जिनमें नीतू सिंह और ऋषि कपूर एकसाथ दिखें। इस वीडियो के साथ नीतू ने कैप्शन में एक टूटे दिल वाली ईमोजी बनाई है।
 

4 of 5
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Social Media
इस ईमोजी के साथ ही उन्होंने लिखा, 'आज 41 साल हो गए होते।' नीतू कपूर के इस वीडियो पर ऋषि कपूर और उनके फैंस रिएक्शंस दे रहे हैं। कई लोग ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। तो कई नीतू को भी सांत्वना देने में लगे हुए हैं। बता दें कि बीते साल 30 अप्रैल को अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। जिसके बाद ये इन दोनों की पहली एनिवर्सरी है जब ये साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media
बता दें कि नीतू सिंह और ऋषि कपूर की शादी 22 जनवरी को 1980 में हुई थी। यदि ऋषि कपूर आज जीवित होते तो ये दोनों साथ में अपनी 41वीं शादी की सालगिरह मना रहे होते। ऋषि कपूर और नीतू सिंह दोनों ही अभिनय की दुनिया का जाना- माना नाम थे। शादी के बाद नीतू कपूर ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होंने कई दशकों के बाद एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर ली है।

पढ़ें: साजिद खान के बाद अब शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा- हीरोइन बनने आई थी एडल्ट...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें