फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई पर दीपिका की बहन ने किया बड़ा खुलासा, जो बात अब तक छिपी थीं वो आ गई सामने

Sat, 27 Jan 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Ranveer
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सगाई हो गई है या फिर नहीं यह बात बीते कई दिनों से बॉलीवुड में गॉसिप का विषय बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीषा ने सगाई की खबरों पर ऐसी बात कह डाली जिसे जानकर रणवीर भी हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका रणवीर - फोटो : SELF
कुछ पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका और रणवीर वकेशन के लिए मालदीव जाएंगे और वहीं पर सगाई कर लेंगे। लेकिन जैसे ही यह दोनों वापस आए तो दोनों की सगाई की खबरों ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया। इसी बीच दीपिका और उनकी छोटी बहन अनीषा नेहा धूपिया के शो में आए और सगाई को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
DEEPIKA RANVEER
इसी शो में नेहा ने दीपिका से उनकी सगाई के खबरों के बारे में पूछा तो दीपिका ने कहा - 'मेरी सगाई नहीं हुई है।' खबरों की मानें तो इसके बाद नेहा ने दीपिका की सगाई वाली उंगली देखी तो उसमें एक लाइन जैसा निशान पड़ा हुआ था जिससे ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि दीपिका ने अंगूठी पहनी हुई थी। वहीं अनीषा ने कहा - 'दीपिका बीते चार सालों से रिलेशनशिप में हैं।' 

4 of 5
Deepika and Ranveer
हालांकि इस बात से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है कि दीपिका और रणवीर ने सगाई की या फिर नहीं। इतना जरूर है कि यह दोनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' की सफलता से काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
आपको बता दें दीपिका और रणवीर सिंह के अफेयर की साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' से शुरू हो गया था। हालांकि इन दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते नहीं कबूले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें