दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से एक हैं। पर्दे पर हो या असल जिंदगी में दोनों की जोड़ी को फैंस पसंद करते हैं। दीपिका और रणवीर फिलहाल अपने-अपने काम में बिजी हैं और निजी जिंदगी के साथ प्रोफेशनल लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।