फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के फैंस ने कही अपने 'मन की बात', ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WeMissSRKOnBigScreen

Sun, 28 Jul 2019 05:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
किंग खान लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में अब शाहरुख खान के फैंस को उनका और दूर रहना गवारा नहीं आ रहा है। जिसके चलते उन्होंने शाहरुख से बड़े पर्दे पर वापसी के लिए सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट की है। फैंस इस रिक्वेस्ट के लिए #WeMissSRKOnBigScreen का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में फैंस ने शाहरुख खान के लिए इस हैशटैग की मदद से अपने 'मन की बात' कही है...
विज्ञापन

2 of 6
SRK
दरअसल 27 जुलाई को ट्विटर पर #WeMissSRKOnBigScreen ट्रेंड करने लगा था। बता दें कि शाहरुख आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
SRK
ऐसे में करीब पिछले 7 महीने से शाहरुख ने एक भी फिल्म साइन नहीं की है। जिसके चलते उनका हर फैन उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए तरस रहा है। जिसके  चलते वो सोशल मीडिया पर #WeMissSRKOnBigScreen के साथ अपने मन की बात कर रहे हैं।
 

 

4 of 6
SRK 24 Million
बता दें कि ऐसा सुनने को मिला था कि शाहरुख पहले एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। वहीं फरहान अख्तर की डॉन 3 को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। लेकिन किसी भी खबर पर शाहरुख ने पुष्टि नहीं की।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
इस बारे में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था- 'मेरे पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। मैं अभी किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं। वैसे ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं और मैं 3-4 नई फिल्म से जुड़ जाता हूं। लेकिन इस बार मेरा मन नहीं है... मेरा दिल नहीं मान रहा ऐसा करने को। मुझे महसूस हुआ कि मुझे कुछ समय का ब्रेक लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबें पढ़नी चाहिए। मेरे बच्चे भी कॉलेज में है। मेरी बेटी कॉलेज जा रही है और मेरे बेटे की पढ़ाई खत्म होने वाली है। तो मैं अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजारना चाहता हूं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : social media
बता दें कि हाल ही में शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन के साथ फिल्म द लॉयन किंग के हिंदी रीमेक में आवाज दी थी। लेकिन फैंस शाहरुख को सिर्फ सुनना नहीं बल्कि देखना भी चाहते हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें