फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण का बयान, मुझे नहीं पता इरफान कहां हैं, मैं उनकी सलामती की दुआ करती हूं

Mon, 12 Mar 2018 11:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
irrfan khan
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने अपने बीमार होने को लेकर किए ट्वीट से सबको चौंका दिया। उसके बाद से उनकी बीमारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स इरफान की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। फिल्म पीकू में इरफान की को-स्टार रहीं दीपिका भी इरफान की सेहत को लेकर काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

2 of 4
irrfan khan
एक अवार्ड समारोह में पहुंची दीपिका से जब इरफान के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इरफान के जल्दी ठीक होने और उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करती हूं, हम सबको ईश्वर से सभी की अच्छी हेल्थ और खुशी के लिए प्रार्थना करनी ही चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
Irrfan Khan
दीपिका ने आगे कहा, 'मैं नहीं जानती कि इरफान कहां हैं उनके साथ क्या हुआ है। हालांकि इरफान मेरे लिए ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं सिर्फ एक एक्टर के रूप में नहीं बल्कि एक बेहतरीन इंसान के रूप में भी प्यार करती हूं। मैं कहूंगी कि उनके साथ काम को लेकर मेरा बेस्ट अनुभव रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
Irrfan Khan
आपको बता दें कि इरफान खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' को अच्छी सफलता मिली थी और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज एक बार फिर से इस जोड़ी को पर्दे पर साथ लाने जा रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 80 के दशक की मुंबई की माफिया क्वीन सपना दीदी पर आधारित है लेकिन फिलहाल यह फिल्म इरफान की बीमारी की वजह से ठंडे बस्ते में जाती हुई दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें