'विक्की डॉनर', 'काबिल' और 'सरकार-3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी एक फोटो की वजह से चर्चा में हैं। उनकी इस फोटो को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग उनका कमेंट कर मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
यामी की यह फोटो काफी ग्लैमरस है। उन्होंने इस फोटो में येलो कलर की ऑफ सोल्डर ड्रैस पहनी हुई है। फोटो में उनके चेहरे पर मेकअप भी नजर आ रहा है। यामी ने आंखों पर रेड कलर का मेकअप किया हुआ है जिसके कारण उन्हें ट्रोल होना पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 4
यामी की इस फोटो को कुछ लोगों ने काफी खूबसूरत बताया है तो कुछ ने उन्हें 'तुम्हारी लाल आंखें काफी डरावनी नजर आ रही हैं' जैसे कमेंट भी किए हैं। यामी लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। वह आखिरी बारी अभिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'सरकार-3' में नजर आई थीं।
आपको बता दें कि यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगे। 'बत्ती गुल मीटर चालू' का निर्देशन नारायण सिंह कर रहे हैं।