फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों का मजाक उड़ाने वालों को दीपिका ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sun, 07 May 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
पिछले कुछ वक्त से दीपिका पादुकोण और उनके ड्रेसिंग सेंस का काफी मजाक उड़ाया जाता रहा है। अभी तक दीपिका जितने भी अंतराष्ट्रीय इवेंट्स में नजर आईं हर बार उनके कपड़ों और फैशन सेंस का मजाक उड़ाया गया। हाल ही में मैट गाला इवेंट के दौरान पहनी गई ड्रेस के लिए भी दीपिका ट्रोल्स का शिकार हुईं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण
लेकिन अब बस बहुत हो गया। दीपिका पादुकोण ने अपने कपड़ों और फैशन सेंस का मजाक उड़ाने वालों को ऐसा जवाब दिया है कि वो अगली बार उनका मजाक उड़ाने से पहले दो बार सोचेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण
हाल ही में एक इंटरनेशनल कॉस्मेटिक ब्रांड के इवेंट पर दीपिका ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल का मजाक उड़ाए जाने पर कहा, ' कई ऐसे भी दिन होंगे जब आपको मेरे कपड़े पसंद आएंगे और कई ऐसे भी दिन होंगे जब आपको मेरे ही कपड़े जरा भी पसंद नहीं आएंगे। लेकिन मैं आपके लिए तैयार नहीं होती। मैं खुद के लिए तैयार होती हूं। खुद के लिए कपड़े पहनती हूं ना कि आपके लिए।'

'इसलिए जब तक मुझे मेरे कपड़े और फैशन सेंस अच्छा लग रहा है तब तक मुझे किसी और की परवाह करने की जरूरत नहीं।'

4 of 5
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के इस जवाब से यकीनन उन लोगों को मुंह बंद हो गया होगा जो उनके ड्रेसिंग सेंस और कपड़ों का मजाक उड़ाने का कोई मौका नहीं चूकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण
वहीं फिल्म की बात करें तो दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में बिजी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें