फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर जैसे निराले अंदाज में वायरल हो रहा दीपिका का डांस वीडियो, फैंस की छूटी हंसी

Fri, 12 Mar 2021 01:56 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram- @deepikapadukone
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कभी वो अपनी फोटोज को लेकर हेडलाइन्स बटोर लेती हैं तो कभी अपने नायाब अंदाज के वीडियोज से चर्चा में आ जाती हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दीपू अब पति रणवीर के रंग में रंगती जा रही हैं। ऐसा कहने के पीछे का कारण एक बेहद फनी वीडियो है, जो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram- @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। इसे देखकर बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह दीपिका भी रणवीर की संगत में रहकर उनका स्टाइल सीख चुकी हैं और कॉपी कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram- @deepikapadukone
इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक गाने पर बेहद अजीब अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये बिल्कुल रणवीर का स्टाइल है। दीपिका बेफिक्री वाले अंदाज में हाथ घुमाकर गाने की बीट पर कमर लचका रही हैं। वहीं कुछ सेकंड बाद पति रणवीर भी उनका साथ देते दिख रहे हैं। दोनों ही कभी उठकर तो कभी बैठकर लय मिला रहे हैं।

4 of 6
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram- @deepikapadukone
इस दौरान दोनों के आउटफिट भी देखने लायक हैं। दीपिका पादुकोण ने लाइट पीच रंग का जंपसूट पहन रखा है, जिसपर गहरे हरे, सफेद और गुलाबी रंग के प्रिंट बने हुए हैं। उन्होंने बिल्कुल इसी से मैच करती हुई सिर पर टोपी लगा रखी है। दीपिका के खुले बाल उन्हें और बेबाक लुक दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram- @deepikapadukone
वहीं, रणवीर के लुक की बात तो हमेशा ही निराली होती है। कपड़ों और स्टाइल पर शोध करने के लिए मशहूर रणवीर हमेशा ही खास अंदाज में नजर आते हैं और प्लेटफॉर्म कोई भी हो बस छा जाते हैं। इस वीडियो में उन्होंने लाल रंग का प्रिटेंड पैंट और ऐसी ही जैकेट पहन रखी है, जिसपर सफेद रंग से कार्टून और दिल जैसे डिजाइन बने हैं। उन्होंने अंदर प्लेन सफेद रंग की टीशर्ट पहनी है जो उनके लुक को आकर्षक बना रही है। इतनी ही नहीं रणवीर ने भी कपड़ों से मैच करती हुई हूबहू टोपी लगा रखी है और अपने निराले स्टेप्स कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है 'वर्क इट बेबी'। इस वीडियो पर नेटिजन्स के कमेंट भी पढ़ने लायक हैं। एक यूजर ने लिखा दीपिका पर रणवीर का पूरा असर देखा जा सकता है। वहीं, एक अन्य ने लिखा रणवीर का फैशन स्टाइल कॉपी कर रही हैं। वीडियो पर ज्यादातर फनी कमेंट्स आए, जहां लोग क्लिप देखकर खूब हंसते हुए नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें