संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह का लुक देखने के बाद सभी को ट्रेलर का काफी समय से इंतजार था। ऐसे में मेकर्स ने उनका ये इंतजार खत्म करते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
shahid kapoor
ट्रेलर को देखने के बाद ये तो साफ है कि संजय लीला भंसाली ने दर्शकों को वही परोसा है जिसकी उन्हें उम्मीद थी। फिल्म के भव्य सेट से लेकर कपड़े गहने और साउंड इफेक्ट सभी काफी बेहतरीन है। फिल्म के डायलॉग्स भी दमदार हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Ranveer singh
ट्रेलर में ये साफ कर दिया गया है कि ये फिल्म महारानी पद्मावती के जौहर पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण महारानी के रोल में नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
बात करें शाहिद कपूर की तो वो इस फिल्म में महारावल रत्न सिंह की भू्मिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में रजा मुराद भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सभी के लुक को काफी पसंद किया गया है।
ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह का लुक रिलीज होने से कुछ देर पहले लीक हो गया था जिसे लेकर मेकर्स काफी निराश हो गए थे। फिल्म ट्रेलर की रिलीज के कारण ट्विटर पर #PadmavatiTrailer हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रहा है।