फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका से लेकर आलिया तक, इन बॉलीवुड की हसीनाओं के टैटू हैं बेहद पॉपुलर

Thu, 04 Feb 2021 06:08 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में फैशन का ट्रेंड काफी पॉपुलर है। आउटफिट से लेकर हर स्टाइलिश लुक में एक्ट्रेस नजर आती रहती है फिर बात टैटू बनवाने की हो, तो भला इससे वो पीछे कैसे छूट सकती है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने शरीर के अंगों पर टैटू बनवाया है और अपने टैटू से खासी सुर्खियां बटोरी हैं। कई एक्ट्रसेस ने फिल्म के लिए टैटू बनवाया तो कई ने अपने प्यार के इजहार में अपने लवर का नाम तक लिखवा लिया। जानिए किस अभिनेत्री ने कहां बनवाया है टैटू
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथ पर टैटू पिता की याद में बनवाया है। प्रियंका ने 'डैडीज लिटिल गर्ल' लिखवाया है। प्रियंका के टैटू ने उन्हें नया स्टाइल तो दिया है लेकिन उससे ज्यादा उनके पिता के प्रति प्यार को दर्शाता है।
विज्ञापन

3 of 6
अलिया भट्ट - फोटो : अलिया भट्ट
आलिया भट्ट 
फिल्मों में एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली आलिया का टैटू भी उनकी तरह ही शानदार है इसलिए तो उन्होंने 'पटाका' लिखा हुआ टैटू बनवाया है।

4 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन
ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन ने कई टैटू बनवाए हैं। जिनमें से एक उनके बैक पर, हाथ पर और कलाई पर है। उन्होंने टैटू में लिखवाया है- Aut viam inveniam aut faciam, जिसका मतलब है- 'या तो मैं रास्ता ढूंढ़ लूंगी या फिर बना लूंगी।'
विज्ञापन

5 of 6
ईशा देओल - फोटो : ईशा देओल
ईशा देओल
ईशा देओल ने अपनी पीठ पर गायत्री मंत्र का टैटू बनवा रखा है। उन्होंने कंधे के पीछे एक तरफ ओम भी बनवाया है। ईशा का ये टैटू आज के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malaika arora - फोटो : malaika arora

मलाइका अरोड़ा 

मलाइका ने अपनी शरीर पर तीन टैटू गुदवाए हैं। इनमें एक टैटू उनके हाथ पर है, जो एक रोमन नंबर है। ये नंबर 'IX-XI-MMII' है। वहीं, दूसरा टैटू उनके बैक पर है जो अंग्रेजी के अक्षर हैं। तीसरा टैटू उन्होंने पीठ पर टैटू गुदवाया है, जिसमें तीन बर्ड्स हैं, जो उड़ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें