फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दीपिका पादुकोण का बड़ा खुलासा, को-स्टार से कम फीस मिलने पर ठुकरा दी थी फिल्म

Thu, 17 Jan 2019 08:58 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
बॉलीवुड की 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। वह फिल्म जगत में हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। बीते वर्ष को-स्टार रणवीर संग उन्होंने शादी रचाई। शादी के बाद दीपिका एक बार फिर काम पर लौट गई हैं। वह फिल्म 'छपाक' के लिए काम कर रही हैं। दीपिका ने हाल ही में अपनी एक किताब भी लांच की है। बुक लांचिंग के दौरान दीपिका ने अपने फिल्मी करियर से जुड़ी एक बहुत बड़ी भी लोगों के बीच साझा की। इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि एक फिल्म में उनके को-स्टार से उन्हें कम फीस दी जा रही थी और इस कारण उन्होंने फिल्म करने से साफ मना कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone
दरअसल, दीपिका ने बताया कि 'मैं जानती हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में मैं क्या अहमियत रखती हूं, मैं यह भी जानती हूं कि जिस को-स्टार से मुझे कम फीस दी जा रही थी उसकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है, लेकिन मैंने बड़ी आसानी से इस ऑफर के लिए ना कह दिया।' दीपिका ने आगे बताया 'मुझे नहीं लगता कि मैं इस विचार के साथ काम कर पाऊंगी जहां इस तरह का भेदभाव होगा, जिसमें मेरा काम भी मेरे साथी जितना होगा और फिल्म में मेरा किरदार भी उतना दमदार होगा जितना मेरे को-स्टार का, लेकिन फिर फीस में भेदभाव क्यों।'
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone - फोटो : twitter
यह खुलासा करते हुए दीपिका ने ना तो फिल्म और ना ही उस अभिनेता का नाम बताया। दीपिका का मानना है कि जब तक इस तरह का भेदभाव खत्म नहीं होगा वह ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं करेंगी जहां उन्हें इस तरह की शर्तों से गुजरना पड़े। दीपिका ने कहा कि वह इस तरह से भेदभाव में काम करेंगी तो उनकी रातों की नींद खराब हो जाएंगी। 

4 of 5
Deepika Padukone - फोटो : twitter
बात करें दीपिका के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में एक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाला का किरदार करने जा रही हैं।  फिल्म में उनके साथ विक्रांत वासे लीड रोल में होंगे। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी एक बुक 'द डॉट देट वेंट फॉर ए वॉक' लांच की थी। बुक में बताया गया है कि कैसे तनाव से लड़ जाता है। दीपिका ने बुक लांचिग पर दीपिका ने बताया था कि उनकी जिंदगी में भी कभी वो दौर आया था जब वह तनावग्रस्त होकर पूरी तरह से टूट चुकी हैं। लेकिन हालातों पर काबू रख उन्होंने खुद को संभाला।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें