चौतरफा विरोध के बीच 'पद्मावती' की रिलीजिंग डेट टाली जा चुकी है। हिंदुवादी संगठनों की ओर से मिल रही गर्दन काटने और नाक काटने जैसी धमकियों के बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 4
बी-टाउन के प्रेम पंछी माने जाने वाले दीपिका-रणवीर ने वैसे तो कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब दीपिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी सफाई से अपनी बात रखी।
विज्ञापन
3 of 4
दीपिका से पूछा गया कि वो इस रिश्ते को अगले स्तर (शादी की ओर इशारा) पर कब ले जाने की सोच रही है? जवाब में दीपिका ने कहा कि, 'हम्म... और अगला स्तर क्या होता है? मुझे नहीं पता कि शादी कैसे होती है...क्योंकि मेरा मानना है कि हर रिश्ता अपने आप ही आगे बढ़ता है, जिसके लिए उसे वैसे ही छोड़ देना चाहिए।'
रणवीर की कंपनी के बारे में सबसे खास बात वाले सवाल पर दीपिका का जवाब आपका दिल जीत लेगा। दीपिका ने कहा, 'जब हम एक-दूसरे के साथ होते हैं, हमें किसी चीज या किसी और की जरुरत नहीं होती, हम एक-दूसरे के साथ बेहद सहज होते हैं। कभी-कभी सेंसेबल बातें होती हैं तो कभी-कभी मासूमियत भरी बेवकूफी। हम उस मायने में अच्छे हैं।'