फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्फर्म! कपिल शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी, 'फिरंगी' लेगी 'पद्मावती' की जगह

Thu, 23 Nov 2017 08:06 AM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
आखिरकार जैसा अंदाजा लगाया जा रहा था वही हुआ। 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली 'पद्मावती' की डेट आगे बढ़ने के बाद खाली हुआ वो स्लॉट कपिल शर्मा की 'फिरंगी' भरेगी। जी हाँ, 1 दिसम्बर के दिन 'फिरंगी' थियेटरों में रिलीज कर दी जाएगी। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक्स तरन आदर्श ने ट्वीट पर दी है।
  Kapil Sharma’s #Firangi, which was scheduled to release
on 24 Nov 2017, is now pushed to 1 Dec 2017... Directed by Rajiev Dhingra... Stars Kapil Sharma and Ishita Dutta. — taran adarsh (@taran_adarsh) November 22, 2017

 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, 'फिरंगी' 24 नवम्बर के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट ना देने के कारण फिल्म की रिलीज में देरी आ रही थी। यही दिक्कत 'पद्मावती' के साथ भी हुई, जिसके बाद उसकी रिलीजिंग डेट आगे बढ़ा दी गई। इसी खाली हुए स्लॉट का फायदा 'फिरंगी' के मेकर्स उठाना चाहते थे और हुआ भी वही।
विज्ञापन

3 of 5
अब देखना होगा कि नई डेट का फायदा 'फिरंगी' किस तरह उठा पाती है, क्योंकि इस तारीख को उनके टक्कर में कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर कपिल की चांदी हो सकती है।

4 of 5
दूसरी ओर अरबाज खान और सनी लियोनी की फिल्म तेरा इंतजार भी 1 दिसम्बर के दिन ही रिलीज होनी है। अब इन दोनों ही फिल्मों का सामना एक दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर है। देखना दिलचस्प होगा कि 'पद्मावती' की रिलीज टलने का फायदा इन दोनों फिल्मों को मिलता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि 1 दिसम्बर को संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म पर बढ़ रहे विवाद के चलते फिल्म की रिलीज को टालना पड़ा। फिलहाल मसला सेंसर बोर्ड के हवाले है। अभी फैसला नहीं हो पाया है कि फिल्म किस दिन रिलीज होनी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें