फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण को एसिड अटैक पीड़िता के लुक में देख बॉलीवुड सेलेब्स हैरान, ऐसे की तारीफ

Mon, 25 Mar 2019 04:54 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म 'छपाक' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। फिल्म से दीपिका का पहला लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म में दीपिका एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। इस लुक को शेयर करते हुए दीपिका ने ये भी लिखा, 'ऐसा कैरेक्टर जो हमेशा मेरे साथ रहेगा... मालती।' 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म की कहानी भी लक्ष्मी पर आधारित है। दीपिका और मेघना पहली बार साथ में काम करते दिखेंगे। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का पहला लुक काफी प्रभावशाली और रोंगटे खड़े करने वाला है। बॉलीवुड सेलेब्स दीपिका के इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala
आइए आपको बताते हैं दीपिका के नए लुक पर किसने क्या कहा? परिणीति चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण के पोस्टर पर रिप्लाई करते हुए लिखा- अब ये फिल्म बहुत जरूरी हो जाती है। शानदार। विक्की कौशल ने लिखा- यह कितना अद्भुत है! इंतजार नहीं कर सकता। छपाक टीम को शुभकामनाएं।
 

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा- पूरी टीम को शुभकामनाएं! मुझे यकीन है कि यह एक ऐतिहासिक कहानी होगी। आलिया भट्ट ने भी छपाक के पोस्टर की तारीफ की है। राजकुमार राव ने लिखा- ये बेहद शानदार है। मुझे इस फिल्म का इंतजार रहेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
बता दें यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। दीपिका आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें