जिस बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण का घर है वहां भीषण आग लग गई है । इस बिल्डिंग का नाम Beaumonde बताया जा रहा है । 33 मंजिला इस बिल्डिंग के 26वें माले पर दीपिका का फ्लैट है । आग बिल्डिंग की 32वें माले पर लगी है ।
विज्ञापन
2 of 5
बिल्डिंग
आग इतनी भीषण है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाडि़यां मौके पर पहुंची हैं । आग ऊपर-नीचे की 2-3 मंजिल तक फैल चुकी है । बिल्डिंग में आग लगने के बाद दीपिका का बयान आया है ।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका पादुकोण
उन्होंने बताया है कि जिस वक्त आग लगी वो घर पर नहीं थीं । वो किसी ब्रांड के विज्ञापन के काम से गई थीं । दीपिका ने यह फ्लैट 16 करोड़ रुपए में खरीदा था । दीपिका ने यह फ्लैट साल 2011 में खरीदा था । यह बिल्डिंग वर्ली के वीर सावरकर मार्ग पर मौजूद है ।
4 of 5
दीपिका पादुकोण
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है । फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर 90-95 लोगों को सुरक्षित रूप से बचा लिया है। मौके पर कई एंबुलेंस भी मौजूद हैं ।
कुछ दिन पहले ही मुंबई के सिंधिया हाउस में तीसरी और चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई थी । इस बिल्डिंग में आयकर विभाग का दफ्तर है । आग लगने के बाद बिल्डिंग में पांच लोग फंस गए थे जिन्हें बाद में बचा लिया गया ।