फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#मीटू में आया था इस डायरेक्टर का नाम, दीपिका मिलीं तो फैंस ने कर दिया ट्रेंड #NotMyDeepika

Sun, 21 Jul 2019 05:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
डायरेक्टर लव रंजन की फिल्मों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। साल 2011 में लव रंजन ने फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और दे दे प्यार दे जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं। सोनू के टीटू की स्वीटी ने तो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। अब एक बार फिर लव रंजन चर्चा में आ गए हैं। शुक्रवार की शाम दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर लव रंजन से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे लेकिन उसके बाद सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
लव रंजन के घर के बाहर दीपिका और रणबीर को एक साथ देखा गया। इन दोनों के एक साथ देखे जाने से एक बार फिर से नए प्रोजेक्ट में साथ में आने की खबरों को हवा मिल गई। कहा जा रहा है कि दोनों लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट में साथ काम कर सकते हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अजय देवगन हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस खबर के सामने आने के बाद दीपिका के फैंस नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर #NotMyDeepika ट्रेंड चलाया। फैंस ने दीपिका को सलाह दी कि वो लव रंजन की फिल्म नहीं करें। यही नहीं कुछ ने तो लिखा कि अगर दीपिका, लव रंजन की फिल्म को हां कह देती हैं तो वो हजारों फैंस खो देंगी।

 

4 of 5
Luv Ranjan
लव रंजन अपनी फिल्मों में महिला विरोधी कंटेट के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों की इस वजह से आलोचना भी होती रही है। अब जब दीपिका और रणबीर दोनों उनसे मिलने पहुंचे तो फैंस के निशाने पर आ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Luv Ranjan
दीपिका को लेकर ट्रेंड चलाने की दूसरी एक वजह थी कि मी टू (Me Too) मूवमेंट के तहत लव रंजन पर एक एक्ट्रेस ने शोषण के आरोप लगाए। महिला ने बताया था कि लव रंजन ने साल 2010 में फिल्म की कास्टिंग के दौरान उनसे कहा था कि वह कपड़े उतारकर दिखाएं कि वह ब्रा और पैंटी में कैसी दिखेंगी। मिड डे से बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह घटना 2010 की है। तब कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना ने उन्हें कॉल किया था। उस समय प्यार का पंचनामा के लिए ऑडिशन चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें