डायरेक्टर लव रंजन की फिल्मों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। साल 2011 में लव रंजन ने फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और दे दे प्यार दे जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं। सोनू के टीटू की स्वीटी ने तो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। अब एक बार फिर लव रंजन चर्चा में आ गए हैं। शुक्रवार की शाम दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर लव रंजन से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे लेकिन उसके बाद सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल पड़ा।