gulshan grover
फिल्म 'राम लखन' की सफलता के बाद गुलशन ग्रोवर को अब बड़े बजट की फिल्मों में बतौर मुख्य विलेन काम मिलना शुरू हो गया। इन फिल्मों में मुजरिम, दूध का कर्ज, इज्जत, सौदागर, शोला और शबनम जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। गुलशन ग्रोवर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 1998 में फिलोमिना से हुई। पहली पत्नी को 2001 में तलाक देने के बाद गुलशन ग्रोवर ने इसी साल दूसरी शादी कशिश से की। हालांकि ये शादी तो सालभर भी नहीं चली और सिर्फ 10 महीने बाद ही 2002 में गुलशन और कशिश का तलाक हो गया।