फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका का लहंगा था बड़ा महंगा, ससुराल वालों ने सोने से कढ़वाया था 'सदा सौभाग्यवती भव:'

Fri, 16 Nov 2018 03:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepveer - फोटो : spotboye
बॉलीवुड के हिट कपल रणवीर-दीपिका की शादी हो चुकी है और अब दोनों इस जन्म के लिए एक हो चुके हैं। शादी इतनी प्राइवेट थी कि मीडिया और उनके फैन्स पिछले दो दिन से उनकी एक झलक देखने को तरस रहे थे। लेकिन इनका सब्र का बांध तब टूटा जब दीपिका ने खुद अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहली तस्वीर साझा की। जैसी ही दोनों की तस्वीर सामने आई वैसे ही सोशल मीडिया पर उन्हें देखने के लिए फैन्स की बाढ़ आ गई.....और अब दीपवीर की शादी में क्या-क्या हुआ इसका खुलासा धीरे-धीरे हो रहा है। ऐसे में यह बात सामने आई है कि दीपिका के दुपट्टे पर सोने (गोल्ड) का काम हो रहा था...तो आइए जानते हैं अब इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
deepveer wedding - फोटो : Instagram
बता दें कि जैसे ही दीपवीर की शादी की तस्वीर सामने आईं लड़कियों ने तुरंत दीपिका को फॉलो करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर की वेडिंग ड्रेस की ही चर्चा होने लगी। यहां तक कि दीपिका ने क्या ज्वेलरी पहनी है इस पर भी लड़कियों की खास नजर रही।
विज्ञापन

3 of 5
deepveer - फोटो : spotboye
सबसे पहले आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका की वेडिंग ड्रेस मशहूर डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन की थी। दीपवीर की शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से हुई। दोनों ही शादी के कॉस्ट्यूम सब्यासाची ने ही डिजाइन किए थे। इसमें सिंधी शादी में दीपिका ने जो लंहगा-चुनरी पहनी हुई है वह बहुत ही खास है।

4 of 5
ranveer deepika - फोटो : twitter
वो इसलिए क्योंकि उसकी चुनरी पर सोने का जरदोसी वर्क हो रहा है जो कि रणवीर की फैमिली वालों ने बनवाया है। इसके साथ ही चुनरी पर सदा सौभाग्यवती भव: भी लिखा हुआ है। बता दें कि यह श्लोक किसी आम धागे से नहीं बल्कि सोने से कड़ा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की सगाई की अगूंठी की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपये की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepveer - फोटो : spotboye
वहीं, दीपिका के कलीरे और चूढ़ा विशेषतौर पर राहुल लूथरा के रा आब्ता ने डिजाइन किए हैं। खबर है कि रणवीर अपनी बारात गोविंदा के मशहूर सॉन्ग 'मेरी पेंट भी सेक्सी मेरी चाल भी सेक्सी' पर नाचते कूदते गए थे। इसके बाद सलमान का 'चुनरी-चुनरी' और फिर अनिल कपूर का फेसम गाना 'माई नेम इज लखन' बजाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें