फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका को पड़े काम के लाले, फिल्म पाने के लिए कर रहीं कैसी कैसी हरकतें

Thu, 16 Feb 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बड़े ही अरमानों के साथ इस हीरोइन ने हॉलीवुड में अपने कदम जमाने के बारे में सोचा था और यही सोचकर वहां की एक फिल्म भी साइन, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हुई तो लग रहा है जैसे इस हीरोइन का करियर भी धरातल पर आ गया है। यहां बात हो रही है दीपिका पादुकोण की।
विज्ञापन

बेरोजगार होने की कगार पर दीपिका, फिल्में पाने के लिए कर रहीं कैसी कैसी हरकतें

2 of 7
दरअसल दीपिका पादुकोण को अपनी हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म से काफी उम्मीदें थी और इसी चक्कर में उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के अलावा कोई और फिल्म भी साइन नहीं की। लेकिन दीपिका की ये हॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी जिससे वो टूट गई हैं। दरअसल अब दीपिका पादुुकोण के पास 'पद्मावती' के अलावा कोई और फिल्म नहीं है ऐसे में उन्हें काम के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

बेरोजगार होने की कगार पर दीपिका, फिल्में पाने के लिए कर रहीं कैसी कैसी हरकतें

3 of 7
कुछ वक्त पहले जब निर्देशक आनंद एल राय शाहरुख खान स्टारर अपनी फिल्म लेकर दीपिका के पास पहुंचे तो उन्होंने मना कर दिया था क्योंकि वो उस वक्त अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी थीं। उन्हें लगा था कि बॉलीवुड में काम तो मिलता ही रहेगा पर पहले हॉलीवुड में अपने पैर जमा लें।

बेरोजगार होने की कगार पर दीपिका, फिल्में पाने के लिए कर रहीं कैसी कैसी हरकतें

4 of 7
लेकिन हुआ इसका उल्टा ही। ना तो उनकी हॉलीवुड फिल्म चली और ना ही यहां बॉलीवुड में अब उनके पास कोई फिल्म है। इसका नतीजा ये हुआ कि अब दीपिका फिल्में पाने के लिए अजीबोगरीब हरकतें कर रही हैं।
विज्ञापन

बेरोजगार होने की कगार पर दीपिका, फिल्में पाने के लिए कर रहीं कैसी कैसी हरकतें

5 of 7
- फोटो : self
खबरों के मुताबिक, दीपिका अब आनंद एल राय की उसी फिल्म को पाने की कोशिशों में लग गई हैं जिसे उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। उस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ से पहले ही बात चल रही हैं और फिल्म की टीम उन्हें लेने का पूरा मन बना चुकी है लेकिन ये जानते हुए भी दीपिका फिल्म को पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन

बेरोजगार होने की कगार पर दीपिका, फिल्में पाने के लिए कर रहीं कैसी कैसी हरकतें

6 of 7
वो तमाम उन हथकंडों को अपना रही हैं जिनके जरिए वो कैटरीना को शाहरुख की फिल्म से बाहर निकलवा सकें। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए दीपिका लुक टेस्ट भी देकर आ गई हैं जबकि फिल्म की टीम चाहती है कि कैटरीना ही शाहरुख की हीरोइन बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार होने की कगार पर दीपिका, फिल्में पाने के लिए कर रहीं कैसी कैसी हरकतें

7 of 7
शायद दीपिका को पूरी तरह से अहसास हो गया है कि फिल्में उनके पास हैं नहीं और फैशन जगत में कुछ खास कर नहीं पा रही। इस लिहाज से दीपिका को काम पाने के लिए शिद्दत से जुटना पड़ेगा वरना बॉलीवुड में हिट हीरोइन को बेरोजगार देखना लोगों को कैसा लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें