फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की इस हीरोइन को पति ने किया था परेशान, अब दिखती है ऐसी

Thu, 16 Feb 2017 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्या आपको अभिनेत्री रंभा याद हैं..वही रंभा जिन्होंने 'जुड़वां' और 'बंधन' जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ रोमांस किया और ठुमके भी लगाए ? अगर हां तो क्या आप जानते हैं कि आज ये हीरोइन कहां है, क्या कर रही है और कैसी दिखती है ?
विज्ञापन

2 of 6
रंभा ने बेशक अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी लेकिन 90 के दशक में वो बॉलीवुड में टॉप की हीरोइनों में शुमार थीं और सभी की पसंदीदा थीं। बॉलीवुड में लोग उन्हें दिव्या भारती की हमशक्ल कहते थे। लेकिन चंद हिट फिल्में देने के बाद रंभा के बॉलीवुड करियर में गिरावट आने लगी और उनकी झोली में सिर्फ और सिर्फ छोटे रोल ही रह गए।
विज्ञापन

3 of 6
ये रोल करने के बजाय रंभा ने फिल्मों से संन्यास लेना ही बेहतर समझा। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने बिजनेसमेन इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली जिनसे उनकी दो बेटिया हैं, लान्या और साशा।

4 of 6
रंभा ने सोचा था कि फिल्मों से दूर वो अपनी गृहस्थी में ही मन लगा लेंगी लेकिन हुआ उल्टा। शादी के कुछ सालों बाद ही रंभा और उनके पति के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगीं जिसके चलते वो अलग हो गए। खबरें तो यहां तक भी आईं जिनमें कहा गया कि रंभा से शादी के वक्त उनके पति पहले से शादीशुदा थे और ये बाद रंभा से छिपाई गई। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने भी रंभा को खूब परेशान किया और बेटियों से मिलने तक पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन

5 of 6
हालांकि इसके बाद रंभा के पति और ससुरालवालों ने उनसे मांफी मांग ली लेकिन स्थिति बाद में वैसी ही बन गई। रंभा को फिर उनके पति ने छोड़ दिया जिसके बाद रंभा ने पिछले साल ही बेटियों की कस्टडी पाने के लिए एक पारिवारिक अदालत में याचिका दायर की और अभी भी इस केस की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Instagram
एक वक्त पर जिस रंभा के लाखों दीवाने थे आज वो रंभा काफी बदल चुकी है। चेहरे-मोहरे से लेकर उनके हाव-भाव में काफी बदलाव आ गया है। बेशक पहले के मुकाबले अब वो थोड़ी मोटी हो गई हैं, लेकिन उनका चार्म और खूबसूरती आज भी उसी तरह बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें