फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर्स पर भड़कीं दीपिका पादुकोण और ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन, पांच खबरें

Sun, 08 Nov 2020 12:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जब भी कहीं जाती हैं फोटोग्राफर्स की भीड़ उन्हें घेर लेती है। अनलॉक की प्रक्रिया में जैसे जैसे ढील दी जा रही है सितारे भी बाहर निकलने लगे हैं। दीपिका फिल्म के सिलसिले में कई बार बाहर दिखाई दीं जहां फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। अब खबर है कि उनकी कुछ फोटोग्राफर्स के साथ बहस हो गई।

कार का पीछा कर रहे फोटोग्राफर्स पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन - फोटो : Twitter- @amitbachchan @ajaydevgn
अजय देवगन (Ajay Devgn) और अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने मेजर साहब, खाकी और सत्याग्रह जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार दोनों प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में साथ नजर आए थे।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को डायरेक्ट करेंगे अजय देवगन, सात साल बाद दिखेंगे एक साथ

 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। परिवार में नए सदस्य के आने से सैफ अली खान बेहद खुश हैं। इस बीच करीना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना समाज की उस बुरी सोच को उजागर कर रही हैं जो महिलाओं के खिलाफ जहर उगलती आई है।

VIDEO: करीना कपूर को इस बात पर आया गुस्सा, बोलीं- घर लेट आओ तो कैरेक्टर पर शक करते हैं

 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में दीपिका पादुकोण को लॉन्च करने वाले शाहरुख खान को अब अपनी अगली फिल्म में इसी हीरोइन नंबर वन का सहारा है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ साथ दीपिका पादुकोण ने भी काम करने की कथित रूप से हरी झंडी दे दी है। हिंदी फिल्म जगत में चर्चा इस बात की भी हो रही है कि इस फिल्म के लिए दीपिका ने करीब 15 करोड़ रुपये लिए हैं, जो किसी भी अभिनेत्री को देश में मिली अब तक की सबसे ज्यादा फीस है।

‘ओम शांति ओम’ से लेकर ‘पठान’ तक दीपिका का इतना बदल गया रेटकार्ड, यशराज फिल्म्स से मिलेगी ये मोटी रकम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और किस्से वह लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। लेकिन इस बार बिग बी ने एक ऐसा पोस्ट लिखा कि लोग उन पर भड़क गए। कई लोगों ने इस बात के लिए उन्हें ट्रोल भी कर दिया। 

अमिताभ बच्चन बोले- लोगों के पास कितनी फुर्सत है, यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा 'इसी से आपका धंधा चलता है'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें