फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathan Shooting: फिल्म ‘पठान’ के सेट पर दिखा दीपिका का दमकता रूप, यहां देखिए लोकेशन से खास तस्वीरें

Sun, 04 Jul 2021 10:55 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
पठान की शूटिंग के दौरान यशराज स्टूडियो में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह के तौर पर मशहूर रहे शाहरुख खान के साथ उनकी ही लॉन्च की हुई हीरोइन दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग रविवार से शुरू कर दी। दीपिका पादुकोण इससे पहले शाहरुख खान के साथ फिल्मों ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दिख चुकी हैं। दीपिका पादुकोण को हिंदी सिनेमा में शाहरुख खान ने ही अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से लॉन्च किया था। दीपिका की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म रही और अब जब उनकी जोड़ी बड़े परदे पर फिर से यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘पठान’ में बनी है तो लोग अरसे से इस इंतजार में थे कि आखिर इस फिल्म की शूटिंग पर दीपिका पादुकोण कब पहुंचेंगी। ये शुभ घड़ी रविवार को आई। इस मौके पर उनकी कुछ तस्वीरें भी वहां मौजूद लोगों ने क्लिक कीं।
विज्ञापन

2 of 5
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके पहले अभी शुक्रवार को ही यशराज स्टूडियोज में  फिल्म 'पठान' की शूटिंग में अभिनेता जॉन अब्राहम भी शामिल हुए थे। अब रविवार को दीपिका के भी फिल्म की शूटिंग में शामिल हो जाने से फिल्म के तीनों कलाकारों का संगम इस फिल्म में हो चुका है। फिल्म की शूटिंग का एक लंबा शेड्यूल पहले विदेश में होना था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते ये शेड्यूल कैंसिल करना पड़ा। इसके बाद जानकारी मिली है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ फेरबदल किए गए हैं और फिल्म की अधिकतर शूटिंग अब मुंबई में ही करने का फैसला फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
पठान की शूटिंग के दौरान यशराज स्टूडियो में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'पठान' में दीपिका के रोल के बारे में अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक फिल्म में वह एक बहुत ही हिम्मतवाला किरदार निभा रही हैं। इस किरदार के लिए जरूरी फिटनेस पर दीपिका ने लगातार काम किया है और यशराज फिल्म्स की कोशिश उन्हें परदे पर उसी तरह की चकाचौंध के साथ पेश करने की है, जिस तरह से उनकी पिछली फिल्म ‘वॉर’ में वाणी कपूर को पेश किया गया था। दीपिका ने फिल्म के लिए खास तैयारी की है और रविवार के शूटिंग शेड्यूल पर जिसने भी दीपिका का नया दमकता रूप देखा तो बस देखता ही रह गया।

4 of 5
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2021 में ‘पठान’ के अलावा ‘टाइगर 3’ की शूटिंग पूरी करने का भी यशराज फिल्म्स का इरादा है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी देर है। यशराज फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म ‘टाइगर 3’ का सेट मुंबई के गोरेगांव से हटाया है और इसकी यूनिट के सभी सदस्यों को अभी तक वैक्सीन भी नहीं लगी है। यशराज फिल्म्स की पूरी हो चुकी फिल्मों में तीन फिल्में रिलीज की कतार में अरसे से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान की शूटिंग के दौरान यशराज स्टूडियो में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल यशराज फिल्म्स ने अपनी एक फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ रिलीज की थी। कोरोना की दूसरी लहर से ठीक पहले रिलीज हुई निर्देशक दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया था। इसके बाद यशराज फिल्म्स की तीन फिल्में ‘बंटी और बबली 2’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘पृथ्वीराज’ रिलीज होने वाली हैं। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से शर्वरी वाघ, फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से शालिनी पांडे और फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से मानुषी छिल्लर की यशराज फिल्म्स में एंट्री हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें