फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल आमिर की बेटी की तस्वीर, जानें किसके साथ नजर आ रही हैं इरा खान

Fri, 07 Feb 2020 02:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरा खान और नुपूर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वतंत्र विचार रखने वाली इरा अक्सर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं इरा अपने फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं। ऐसे में इरा ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ira khan - फोटो : social media
दरअसल इंस्टाग्राम पर इरा ने जो तस्वीर साझा की है। उस फोटो में इरा लाल रंग की वंडर-वुमन वाली टी-शर्ट पहने दिख रहीं हैं। इतना ही नहीं, फोटो में इरा के साथ एक शख्स भी नजर आ रहे हैं। उस शख्स ने इरा के साथ ट्यूनिंग की है और सुपरमैन टी-शर्ट पहनी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
इरा खान और नुपुर शिखरे - फोटो : social media
इस पोस्ट के वायरल होने के साथ ही इरा के फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन है ये शख्स। तो आपको बता दें कि ये शख्स और कोई नहीं बल्कि सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे हैं। नुपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी फिटनेस तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

4 of 5
ira khan
वैसे करियर की बात करें तो इरा ने अपने लिए एक्टिंग को नहीं बल्कि डायरेक्शन को चुना है। इसकी शुरुआत इरा ने फिल्म से नहीं बल्कि एक ग्रीक प्ले यूरिपिड्स' मीडिया' से की है। पिछले साल दिसंबर में इस प्ले का प्रीमियर भी किया गया था।  जिसमें इरा के भाई जुनैद और हेजल कीच मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ira Khan with boyfriend Mishaal Kirpalani - फोटो : instagram
गौरतलब है कि इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। बात इरा की निजी जिंदगी की करें तो इरा मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं। इरा अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। इतना ही नहीं इरा अपने ब्वायफ्रेंड के साथ तस्वीरें  सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें