फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ड्रेस में स्ट्रीट फू़ड खाते दिखीं दीपिका, कई दिनों से ऐसे ही घूम रहीं दिल्ली की सड़कों पर

Sat, 20 Apr 2019 05:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते कई दिनों से दिल्ली (Delhi) की सड़कों पर देखी जा रही हैं। खास बात यह है कि दीपिका को देखकर उनके फैंस भी धोखा खा रहे हैं। इसकी वजह दीपिका का बदला हुआ रंग रूप है। हाल ही में दीपिका का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका स्कूल के बाहर स्ट्रीट (Street Food) फूड खाते दिखीं।
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone - फोटो : instagram
यह वीडियो दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय पुष्प विहार के बाहर का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दीपिका के पीछे स्कूल का बोर्ड भी लगा है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए स्कूल के बोर्ड को कुछ वक्त के लिए केंद्रीय विद्यालय पुष्प विहार की जगह राजकीय विद्यालय पवन विहार का बोर्ड लगा दिया गया था। इस वीडियो में दीपिका नीले रंग का कुर्ता, सफेद पजामा और दुपट्टा पहने हुई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone - फोटो : instagram
वीडियो में दीपिका के साथ एक लड़की और नजर आ रही है। वीडियो में दीपिका स्ट्रीट फूड खाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दीपिका स्कूल बैग भी कंधे पर टांगे हुए हैं। दीपिका पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में छपाक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का यह पुराना वीडियो है जो अब वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो दीपिका की छपाक फिल्म की शूटिंग का दिल्ली शिड्यूल पूरा हो गया है और वह मुंबई वापस लौट गई हैं। 

4 of 5
Deepika Padukone - फोटो : instagram
इससे पहले दीपिका का ऑटो से उतरते हुए वीडियो वायरल हुआ था। 'छपाक' फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'छपाक' से लक्ष्मी अग्रवाल लगातार चर्चाओं में हैं। लक्ष्मी अग्रवाल वहीं एसिड पीड़िता हैं जिन पर छपाक फिल्म आधारित है। 22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone Chhapaak look - फोटो : instagram
आपको बता दें, लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 'छपाक' (Chhapaak) फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें