फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' की रिकार्ड तोड़ कमाई देखते हुए दीपिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला, 'बस अब नहीं'

Tue, 30 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' को लंबा विवाद झेलने के बाद आखिरकार इस 25 तारीक को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया। हालांकि फिल्म को लेकर हो रहे विरोध ने पूरी स्टार कास्ट को परेशान कर दिया था। इसी लिस्ट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। फिल्म को लेकर करणी सेना के प्रदर्शन से परेशान दीपिका ने अब एक अहम फैसला लिया है। 

बता दें, फिल्म 'पद्मावत' में लीड रोल निभाने वाली दीपिका पादिकोण ने करणी सेना के हंगामे को देखते हुए ठान लिया है कि भविष्य में अब वो कभी कोई ऐतिहासिक किरदार नहीं निभाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 3
Deepika Padukone
बता दें, एक इवेंट में पंहुची दीपिका पादिकोण से जब पूछा गया कि क्या वो आगे भी इस तरह की फिल्में करेंगी? इस पर उनका जवाब था, इतना होने के बाद कभी नहीं। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में उनका कौन सा फेवरेट सीन है तो उन्होंने कहा, 'मुझे खिलजी और रावल के बीच हुई लड़ाई बहुत पसंद है। मैंने दो लीडिंग स्टार्स के बीच ऐसा एक्शन सीक्वेंस पहले कभी नहीं देखा था'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
DEEPIKA PADUKONE
बातचीत के दौरान दीपिका ने उनकी फिल्म 'पद्मावत' पर अपने पैंरेंट्स के रिएक्शन पर भी बात करते हुए बताया, 'स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद मैं सोने जा रही थी तभी पापा मम्मी ने वीडियो कॉल पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमें गर्व हैं तुम पर, उनकी खुशी मैं सामने चेहरे पर देख सकती थी। उनके लिए पर्दे पर मुझे इस तरह देखना आर्श्च कर देने वाला था। उनका रिएक्शन था कि ये हमारी बेटी है'। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें