रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दीपिका पादुकोण को उनके क्लासी और फैशनेबल लुक के लिए जाना जाता है। जबकि उनके पति रणवीर सिंह हमेशा अनोखी ड्रेस धारण किये हुए दिखते हैं। रणवीर सिंह अपने आउटफिट के कारण न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचते हैं, बल्कि अक्सर ट्रोल भी होते रहते हैं। रणवीर सिंह के फैशन स्टेटमेंट को लेकर कई बार यूजर्स कह चुके हैं कि वह कुछ भी पहन लेते हैं। लेकिन, इस बार सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा दीपिका पादुकोण के एयरपोर्ट लुक पर फूटा है।